Wednesday 21st of October 2026 04:51:23 PM

Breaking News
  •  अशोक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • योगी सरकार देगी पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा |
  • वाराणसी में 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान , नमो घाट पर होगा एयर शो|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 8 May 2022 5:28 PM |   551 views

मदर्स डे के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया

गोरखपुर -मातृ दिवस (मदर्स डे) के अवसर पर आज  वृक्षारोपण का कार्यक्रम के अन्तर्गत राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा संग्रहालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया, जिसमें दुर्लभ प्रजाति के पौधों यथा सेब हरिमन-99, दालचीनी, टिकोमा स्टेन्स डबार्फ, बोगेनबेलिया थाई तथा सेसट्रम आदि पौधों का रोपण किया गया।

पौधरोपण कार्यक्रम में इन्टैक चैप्टर, गोरखपुर के पदाधिकारी एवं प्रसिद्ध समाज सेवी व व्यवसायी  अचिन्त्य लाहिड़ी तथा  डाॅ0 शोभित कुमार श्रीवास्तव, साइंटिस्ट, बाॅटमैन रिसर्च फाउन्डेशन, गोरखपुर की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

उक्त अवसर पर अचिन्त्य लाहिड़ी ने कहा कि राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर अपनी संस्कृति एवं विरासत के साथ-साथ पर्यावरण को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के लिए निरन्तर प्रयत्नशील है। इस तरह की गतिविधियों से समाज को जागरूक करने की प्रेरणा मिलती है। हम सभी को ऐसे सरकारी संस्थानों से सीख लेनी चाहिए और पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करते हुए पर्यावरण को स्वस्थ एवं समृद्ध बनाने में योगदान देना चाहिए।

डाॅ0 शोभित श्रीवास्तव ने कहा कि स्वस्थ पर्यावरण के बिना हमारा जीवन अपूर्ण है। क्योंकि जब पर्यावरण स्वस्थ एवं समृद्ध होगा तभी हमारा जीवन भी खुशहाल बनेगा और आने वाली पीढ़ी के लिए एक स्वस्थ पर्यावरण विकसित हो सकेगा।

संग्रहालय के उप निदेशक डाॅ0 मनोज गौतम ने कहा कि संग्रहालय संस्कृति विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य के साथ-साथ पर्यावरण को भी समृद्धशाली बनाने में सतत प्रयत्नशील है। प्रयास यह किया जा रहा है कि संग्रहालय परिसर पर्यावरण के साथ साथ औषधीय पौधों का भी एक हब बन सके, जिससे आम जन मानस लाभान्वित हो सके।

Facebook Comments