Wednesday 4th of March 2026 03:26:40 PM

Breaking News
  • होली की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • ईरान बातचीत के लिए तैयार , ट्रम्प ने बंद किए दरवाजे ,कहा -अब बहुत देर हो चुकी है |
  • दुबई में फसें 164 महाराष्ट्रीयो के लिए मसीहा बने एकनाथ शिंदे ,दो विशेष फ्लाइट से होगी घर वापसी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 May 2022 6:44 PM |   866 views

जिलाधिकारी ने द वॉइस इंडिया किड्स विनर, 2016 निष्ठा शर्मा को यूट्यूब द्वारा प्रदत्त SILVER PLAY BUTTON अपने हाथो से देकर सम्मानित किया

सुलतानपुर -जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में द वॉइस इंडिया किड्स विनर 2016 निष्ठा शर्मा को सिल्वर प्ले बटन अपने हाथो से देकर उन्हें सम्मानित किया।उन्होंने  बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
 
सुप्रसिद्ध गायिका निष्ठा शर्मा स्टार परफॉर्मर बन चुकी हैं, जिन्हें हमने हमेशा आगे बढ़ते देखा है, जो अपने कठिन परिश्रम और लगन से जनपद का नाम पूरे देश, विदेश में रोशन कर रही हैं, जिनके ऊपर हम सब को नाज है। 
 
द वॉइस इंडिया किड्स 2016 में जीतने के बाद से लेकर आज तक निष्ठा को अनेक प्रकार की बङी उपलब्धियां प्राप्त हुई, जिससे हम सब जनपदवासी, प्रदेशवासी और देशवासी हमेशा गौरवान्वित महसूस करते हैं।
 
उसी श्रृंखला में YouTube जो कि एक अमेरिकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जिसका मुख्यालय कैलिफोर्निया America  में है। उन्होंने SILVER PLAY BUTTON देकर हमारी सरगम क्वीन निष्ठा शर्मा को एक और बड़ी उपलब्धि दी है, जो कि हम सबके लिए बहुत गर्व की बात है,  जिसके लिए हम निष्ठा को ढेर सारी बधाई देते हैं और ऐसे ही आने वाली ढेरों उपलब्धियों के लिए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
 
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) मनोज कुमार पाण्डेय, जिला सूचना अधिकारी धीरेन्द्र कुमार, वरिष्ठ समाजसेवी मनोज मिश्रा एवं प्रातः वार्ता दिल्ली के सम्पादक अशोक तिवारी उपस्थित रहे।  
Facebook Comments