Thursday 22nd of October 2026 04:50:20 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 29 Apr 2022 6:28 PM |   977 views

चलो पॉलिटेक्निक अभियान का आयोजन किया गया

सुलतानपुर – मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने हेतु अधिक से अधिक छात्रों को जागरूक करने के दृष्टिगत क्षत्रिय भवन, एम0जी0एस0 इण्टर कालेज, सुल्तानपुर में “चलो पॉलीटेक्निक अभियान” का आयोजन किया गया। 
 
विभिन्न राजकीय, सहायता प्राप्त तथा निजी क्षेत्रों की पॉलीटेक्निक संस्थाओं में चल रहे विभिन्न इंजीनियरिंग एवं डिप्लोमा/पी0जी0 डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होते हैं। प्रवेश हो जाने के उपरान्त छा़त्रो को विभिन्न ट्रेडो में प्रशिक्षण दिलाया जाता है और प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात उन्हें विभिन्न क्षेत्रों मे सेवाएं देने का अवसर प्राप्त होता है।
 
पॉलीटेक्निक के प्रवेश से सम्बन्धित विभिन्न प्रस्तर को विस्तार पूर्वक अवगत कराया गया तथा उपस्थित सभी छात्र/छात्राओं की जिज्ञासा का प्रतिउत्तर दिया गया। पॉलीटेक्निक के विभिन्न प्रकार के कोर्स और उसमें प्रवेश तथा रोजगार के अवसर के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।
Facebook Comments