Wednesday 21st of October 2026 09:27:54 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 31 Dec 2021 5:18 PM |   853 views

आशा कार्यकत्रियों को मिला एंड्रायड फोन

देवरिया -स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य देखभाल, संचारी और गैर संचारी रोगों के मरीजों की देखभाल सहित अन्य कार्यों की निगरानी अब आसान होगी। इसके लिए जिले में 300 आशा कार्यकर्तियो को एंड्रायड फोन दिया गया।
 
शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय धन्वंतरि सभागार में मुख्य अतिथि सदर सांसद रामापति त्रिपाठी ने सीडीओ रवींद्र कुमार और सीएमओ डॉ. आलोक पाण्डेय की मौजूदगी में अर्बन की आशा कार्यकर्तियो को एंड्रायड फोन वितरित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ  किया ।
 
इसमें लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से वितरण शुरू होने के बाद स्थानीय स्तर पर भी कार्यक्रम शुरू किया गया|
 
इस दौरान सदर सांसद त्रिपाठी ने कहा कि कोरोना टीकाकरण अभियान के साथ ही बच्चों को टीका लगाने सहित अन्य कार्यक्रमाें में आशाओं की अहम भूमिका है।
 
सीडीओ रवींद्र कुमार ने कहा  कि आशा बहनों को हमेशा से शिकायत रहती थी कि उनके पास ऐसा कोई साधान नहीं था, जिससे वो अपने उपलब्धियों को दिखा सकें या तमाम ऐसे कागजात होते हैं, जिन्हें हमें एक जगह इकठ्ठा करने से निजात मिल सके | उनकी इन समस्याओं का समाधान स्मार्ट फोन के माध्यम से मिल गई | 
 
सीएमओ डॉ. आलोक पाण्डेय ने कहा कि जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यक्रम और योजनाएं मोबाइल फोन पर आधारित एप्लीकेशन के माध्यम से संचालित किए जा रहे हैं। ऐसे में सभी आशाओं को डिजिटल हेल्थ से जोड़ने के लिए एंड्रायड मोबाइल फोन वितरित करने की योजना बनाई गई है।
 
डिशनल सीएमओ डॉ. बीपी  ने कहा कि   बताया कि शहर  और ग्रामीण क्षेत्र की 300 आशाओं को फोन दिए गए हैं।
 
इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. सुरेन्द्र सिंह, एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, एसीएमओ डॉ. सुरेन्द्र चौधरी, डीसीपीएम राजेश गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे|
Facebook Comments