मुख्यमंत्री ने 2503 नव दम्पतियों को दिया आशीर्वाद


उन्होनें कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने जो संविधान दिया उसमें सभी के लिए समान अधिकार की बात है। केंद्र और प्रदेश सरकार उसी समान अधिकार के तहत योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिक ही राष्ट्र का निर्माता है। उसके पुरुषार्थ में राष्ट्र की नींव है। नींव जितनी मजबूत होगी,देश उतना ही मजबूत होगा। उन्होंने बताया कि सरकार श्रमिकों दो लाख रुपये सामाजिक सुरक्षा की गारंटी दे रही है। श्रमिकों को पांच लाख रुपये स्वास्थ्य बीमा का कवर दिया जा रहा है। साथ ही उनके बच्चों की शिक्षा के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अटल आवासीय विद्यालयों की स्थापना की जा रही है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे मे जानकारी देते हुये कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाए गए हैं। हर घर शौचालय बनाए गए, निशुल्क बिजली व रसोई गैस के कनेक्शन दिए गए हैं। आयुष्मान योजना व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पांच लाख रुपये तक इलाज की मुफ्त सुविधा मिल रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार सभी कल्याणकारी योजनाओं को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 43 लाख गरीबों के आवास बनाए गए हैं। 2.61 करोड़ के व्यक्तिगत शौचालय बनवाए गए हैं। 1.40 करोड़ गरीबों को निशुल्क बिजली कनेक्शन, 1.56 करोड़ को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन, 90 लाख को निराश्रित महिला,दिव्यांगजन पेंशन योजनाओं का लाभ मिला है। 2.54करोड़ किसान पीएम किसान सम्मान निधि से लाभान्वित हुए हैं।
मुुख्यमंत्री ने कहा है कि दुनिया के कई देशों में कोरोना संक्रमण फिर तेजी से बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश और प्रदेश ने कोरोना पर सफल नियंत्रण पा लिया है, फिर भी दुनिया मे संक्रमण के नए दौर को लेकर हमें सतर्कता पर जरूर ध्यान रखना होगा। दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी के मंत्र का अनुसरण करने के साथ ही जिन लोगों ने अब तक वैक्सीन नहीं लगवाई है उन्हें वैक्सीन लगवाने को प्रेरित करें।
मुख्यमंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि यहां विवाह बंधन में बंधे सभी वर-वधू ने पहले से मास्क लगा रखे हैं। कहा कि कोरोना के चलते कई देशों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में देश और उत्तर प्रदेश में कोरोना के सफल प्रबंधन की मिसाल पूरी दुनिया ने देखी। लॉकडाउन में उत्तर प्रदेश ऐसा पहला राज्य था जिसने गरीबों, श्रमिकों को भरण-पोषण भत्ता दिया। 54 लाख श्रमिकों को इसका लाभ मिला। सरकार ने मुफ्त में खाद्यान्न वितरण भी प्रारम्भ किया जो अनवरत जारी है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह से कोविड वैक्सीन लगवाने के बारे में पूछा। सबके हाथ उठाने पर उन्होंने कहा कि आपके आसपास जो लोग भी बचे हों उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें।उन्होने बताया कि देश में 125 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है उत्तर प्रदेश में भी 16 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।


इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल, विधायकगण रजनीकांत मणि (कुशीनगर), पवन केडिया (हाटा), जटाशंकर त्रिपाठी (खड्डा), गंगा सिंह कुशवाहा (फाजिलनगर), राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष लालबाबू सिंह वाल्मीकि, राज्य गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष जसवंत सिंह श्अतुलश्, बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, यूपी स्टेट एग्रो इंडस्ट्रियल कॉर्पोरेशन के उपाध्यक्ष जगदीश मिश्र, देवरिया-कसया सहकारी बैंक के चेयरमैन लल्लन मिश्र, नगर पालिका पडरौना के विनय जायसवाल, हाटा के चेयरमैन मोहन वर्मा, ब्लॉक प्रमुख शशांक दूबे, विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनधि सुधीर राव, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र आदि उपस्थित रहे।
Facebook Comments