Wednesday 21st of October 2026 10:53:01 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 Oct 2021 5:20 PM |   1466 views

जिला सेवा योजन कार्यालय द्वारा आयोजित रोजगार मेले में 628 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

सुलतानपुर-जिला सेवा योजना कार्यालय, परिसर पयागीपुर सुलतानपुर में जिला सेवा योजन कार्यालय, सुलतानपुर राष्ट्रीय अजीविका मिशन(डूडा) एवं उ0प्र0 कौशल विकास मिशन, सुलतानपुर के संयुक्त तत्वाधान में जिला सेवा योजन अधिकारी संदीप के निर्देशन में शनिवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
 
इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 14 प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतिभागी कम्पनियों में तकनीकी एवं गैर तकनीकी दोनों प्रकार के अभ्यर्थियों का चयन किया गया। 
 
रोजगार मेले में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए लगभग 1200 बेरोजगार अभ्यर्थियों में से 628 योग्य अभ्यर्थियों का चयन कर सवेतन रोजगार प्रदान किया गया, जिसमें 240 राष्ट्रीय शहरी अजीविका मिशन(डूडा) द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थी भी सम्मिलित हैं। 
 
इस अवसर पर परियोजना अधिकारी(डूडा) सुनीता सिंह, समन्वयक कौशल विकास ओंकार नाथ तिवारी, सहायक रोजगार सहायता अधिकारी दिनकर, प्रधान सहायक, गुलरेज सुहेल, वरिष्ठ सहायक शम्भूनाथ, वरिष्ठ सहायक  श्याम जी, अनुदेशिका सरिता गुप्ता, वरिष्ठ सहायक ओम प्रकाश सहित कनिष्ठ सहायक विभांकर प्रताप सिंह का सराहनीय योगदान रहा। 
Facebook Comments