Wednesday 22nd of July 2026 04:17:29 AM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 28 Sep 4:54 PM |   588 views

जलवायु आधारित प्रजातियां, तकनीकी एवं पद्धतियों विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

कृषि विज्ञान केंद्र मल्हाना देवरिया में जलवायु आधारित प्रजातियां, तकनीकी एवं पद्धतियों विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी ने दिल्ली से किया, जिसका सीधा प्रसारण किया गया।

इस दौरान उन्होंने सफल किसानों से बात की । किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने किसानों के हित में चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में बात की। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी  ने जलवायु अनुकूल विभिन्न फसलों की 35 प्रजातियों का विमोचन भी किया।

कृषि विज्ञान केंद्र पर आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  सांसद सलेमपुर प्रतिनिधि जयनाथ कुशवाहा ने बताया कि किसानों को अधिक उत्पादन देने वाले फसलों के साथ-साथ उच्च गुणवत्ता वाली प्रजातियों का चयन कर खेती करके अधिक लाभ कमा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए किसान मोटे अनाजों की खेती पर बल दे। उन्होंने किसानों को खेती के साथ-साथ जुड़े अन्य व्यवसायों को करने की सलाह दी।

विशिष्ट अतिथि बीजेपी महामंत्री अभिषेक जयसवाल ने कृषकों को जैविक खेती करने सलाह दी।

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी  रजनीश श्रीवास्तव द्वारा कृषि विज्ञान की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए जलवायु आधारित सब्जियों की प्रजातियों, तकनीको के साथ फसल उगाने के बारे में चर्चा की गई।

केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर आर पी साहू द्वारा जलवायु आधारित फसलों की प्रजातियां, उन्नत तकनीकी एवं पद्धतियों की जानकारी दी गई उनके द्वारा यह बताया गया किसानों को अपनी आय दुगनी करने के लिए खेती के साथ-साथ पशुपालन, मछली पालन बकरी, मुर्गी  पालन, मशरूम उत्पादन इत्यादि कार्य भी साथ-साथ करने होंगे तभी कृषकों की आय दुगनी होगी |

इस कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार तिवारी द्वारा किया गया | कार्यक्रम  में संतोष पटेल शरद राय, मनजीत, विजयलक्ष्मी, अंजली देवी, उषा देवी, कंचन लता, राजेश, सत्य प्रकाश कुशवाहा, विशाल गुप्ता प्रमोद कुमार इत्यादि 125 से कृषक व महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

Facebook Comments