Friday 5th of June 2026 11:01:29 PM

Breaking News
  • तमिलनाडु मुख्यमंत्री विजय का DMK पर वार -परिवारवाद की राजनीति  खत्म करेंगे |
  • कुशीनगर में फर्जी नौकरी रैकेट का भंडाफोड़ |
  • आजमगढ़ में फर्जी जमानत गिरोह का पर्दाफाश |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 Sep 2021 4:35 PM |   1063 views

मानव रचना रेडियो, फरीदाबाद में डाॅ० आदित्य ‘अंशु’ का किया गया सम्मान

मानव रचना रेडियो, फरीदाबाद के स्टूडियो में कई संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने मिलकर डॉ० अंशु का सम्मान अंगवस्त्रम् से किया। इस दौरान फरीदाबाद तथा हरियाणा राज्य की विभिन्न संस्थाओं के वरिष्ठ साहित्यकार एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।
 
“नई दिशा हेल्पलाइन, फरीदाबाद” की संचालिका डॉ०‌ अंजु दुआ ‘जामिनी’ ने 1100 रुपए की नकद राशि देकर सम्मानित किया। अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों में डाॅ० शुभ तनेजा, डॉ० अंबादत्त भट्ट, डॉ० मंजीत सिंह (प्रख्यात साहित्यकार), श्रीमती सरिता नासा, श्रीमती भावना शर्मा (रेडियो एंकर) एवम् श्रीमती माधुरी मिश्रा ने मिलकर डॉ० अंशु को अंगवस्त्रम् से सम्मानित किया।
Facebook Comments