Wednesday 21st of October 2026 07:56:19 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Sep 2021 5:04 PM |   740 views

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत ट्रेडवार लाभार्थियों के प्रशिक्षण हेतु आनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 सितम्बर

देवरिया-उपायुक्त उद्योग अनुराग यादव ने बताया है कि उ०प्र० सरकार द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना लागू की गयी है, जिसमें ट्रेडवार लाभार्थियों को प्रशिक्षण के द्वारा उनका कौशल वृद्धि किया जायेगा और प्रशिक्षण उपरान्त टूल किट भी वितरित किया जायेगा। जनपद हेतु नाई, राजमिस्त्री, मोची, सुनार, टोकरी बुनकर व्यवसायों का चयन किया जाना है, जिसमें प्रत्येक व्यवसाय में 25-25 व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
 
प्रशिक्षण हेतु आनलाईन आवेदन बेबसाईट www.diupmsme.upsdc.gov.in पर आवेदन करने की अन्तिम तिथि 25 सितम्बर  है।  निर्धारित तिथि तक आवेदन पत्र कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र देवरिया में आन लाईन कर हार्ड कापी जमा किया जायेगा।
 
अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, देवरिया से जानकारी प्राप्त कर सकते है।
 
 आवेदन हेतु पात्रता के संबंध में उन्होने बताया है कि आवेदक जनपद का मूल निवासी हो, आयु न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिये, आवेदक पारस्परिक कारीगर होने चाहिये, आवेदन किसी योजना में लाभान्वित नही होनी चाहिये, परिवार का एक ही सदस्य योजना में पात्र होगा (परिवार का आशय पति एवं पत्नी से है), योजना हेतु जाति एक मात्र आधार नहीं होगा, आवेदन को प्रधान तथा नगर पंचायत /नगर पालिका के बार्ड द्वारा प्रदत्त प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा, हस्त शिल्प पहचान पत्र धारक को प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं होगी।
Facebook Comments