Wednesday 21st of October 2026 09:24:58 AM

Breaking News
  •  अशोक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • योगी सरकार देगी पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा |
  • वाराणसी में 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान , नमो घाट पर होगा एयर शो|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 3 Sep 2021 4:51 PM |   789 views

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी द्वारा विद्वान अधिवक्ताओं के साथ की गयी बैठक

देवरिया -राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु मोटर दुर्घटना वाद से संबंधित विद्वान अधिवक्ताओं के साथ न्यायालय मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण देवरिया में बैठक आहूत की गयी।
 
मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी न्यायाधीश कृष्ण यादव ने समस्त विद्वान अधिवक्ताओं को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर से संबंधित वादों का निस्तारण किया जाना हैं जिससे संबंधित पत्रावलियों को संबंधित न्यायालय में प्रार्थना पत्र के माध्यम से लगवाकर राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण कर लाभ उठा सकते हैं।
 
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव न्यायाधीश आरिफ निसामुद्दीन खान ने कहा कि मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों से संबंधित समस्त विद्वान अधिवक्तओं को अभी से मामलों को चिन्हित करने की आवश्यकता हैं जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन अधिक से अधिक संख्या में मामलों का निस्तारण किया जा सकें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन  11 सितम्बर दिन शनिवार को सुनिश्चित किया गया हैं |
 
जिसमें व्यापक स्तर पर बैंक, बीमा, राजस्व,   विद्युत, जल, सर्विस में वेतन एवं भत्ते, सिविल, श्रम अन्य लघु अपराधिक मामलें तथा प्री-लिटिगेशन वादों का निस्तारण किया जाना हैं। न्यायाधीश द्वारा यह भी कहा गया कि उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में शासन द्वारा जारी कोविड-19 से संबंधित गाईड लाईन्स का अक्षरश पालन किया जायेगा।
 
इस बैठक में मुख्य रूप से विद्वान अधिवक्ताओं जिनमें सतीशचन्द्र वर्मा, आर0के0यादव, अजीत कुमार, सतीश चन्द्र, विष्णु कुमार, आर0पी0, सत्येन्द्र नाथ, नरेन्द्रनाथ, सुदामा, अजय कुमार, अभय कुमार, अशोक, राजन, नरेन्द्र यादव, आशाराम, संजय कुमार, सुशील कुमार एवं उमेश कुमार उपस्थित रहे।
Facebook Comments