Saturday 5th of September 2026 09:53:20 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 21 Aug 2021 6:24 PM |   594 views

राखी के बंधन को निभाना

बहना आना मुझे मनाना
राखी के बंधन को निभाना
गाएंगे हम मिलकर गाना
नहीं चलेगा कोई बहाना
बहना आना मुझे मनाना
 
तुम ना आयी मैं रो दूंगा
चुप ना मैं घर में बैठूंगा
नहीं उड़ेगी पतंग हमारी
नहीं हुआ जो तेरा आना
बहना आना मुझे मनाना
 
देखा नहीं है तुमको कब से
पापा-मम्मी कह रहे सब से
आकर मेरी कलाई सजाओ
नहीं चलेगा कोई बहाना
बहना आना मुझे मनाना
 
नरेश सागर, हापुड़ 
Facebook Comments