Wednesday 21st of October 2026 06:04:28 PM

Breaking News
  •  अशोक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • योगी सरकार देगी पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा |
  • वाराणसी में 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान , नमो घाट पर होगा एयर शो|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 20 Aug 2021 5:01 PM |   803 views

हैदराबाद नौकायन सप्ताह के अंतर्गत 35वीं चैम्पियनशिप

हैदराबाद सेलिंग वीक याटिंग एसोसियेशन ऑफ इंडिया (वाईएआई) ने नौकायन की 35वीं चैम्पियनशिप का आयोजन किया। यह प्रतिस्पर्धा 13 अगस्त से 19 अगस्त, 2021 तक हैदराबाद के हुसैन सागर में सम्पन्न हुई।

राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में देशभर के याटिंग के 120 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में लेजर स्टैंडर्ड 4.7 और रेडियल वर्ग की नावों का इस्तेमाल किया गया था। इसमें मुम्बई इंडियन नेवी वॉटरमैनशिप ट्रेनिंग सेन्टर के नौकायन दल के नौ सदस्यों, विशाखापत्तनम के इंडियन नेवी वॉटरमैनशिप ट्रेनिंग सेन्टर के नौकायन दल के पांच सदस्यों और आईएनएस मांडोवी से नेवी ब्वॉयज स्पोर्ट्स कंपनी के छह कैडेटों ने लेसर 4.7 वर्ग की नौका का इस्तेमाल किया और एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। लेज़र वर्ग की नावों को ओलम्पिक में भी इस्तेमाल किया जाता है, जहां पुरुष और महिलायें, दोनों प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेते हैं। भारत में यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर 1986 से नियमित रूप से आयोजित की जा रही है।

वाईएआई अध्यक्ष नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह की उपस्थिति में समापन कार्यक्रम हुआ। उन्होंने नौसैनिकों और कैडेटों का उत्साहवर्धन किया और भावी नौकायन चैम्पियनशिप के लिये उन्हें शुभकामनायें दीं।

Facebook Comments