Wednesday 21st of October 2026 03:50:23 AM

Breaking News
  •  अशोक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • योगी सरकार देगी पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा |
  • वाराणसी में 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान , नमो घाट पर होगा एयर शो|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 May 2021 1:31 PM |   1908 views

शुरुआती रुझानों में बंगाल में टीएमसी की बंपर लीड, भाजपा काफी पीछे, असम में भगवा दल को बढ़त

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आ रहे हैं। इन राज्यों में पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी शामिल है। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बना ली है। तृणमूल कांग्रेस  लगभग 187 सीटों पर आगे चल रही है जबकि भाजपा 100 सीटों के आसपास है। लेफ्ट गठबंधन के खाते में फिलहाल कुछ भी जाता दिख नहीं रहा जबकि अन्य के पास 3 सीट जाती हुई दिखाई दे रही है।

बात असम की करें तो यहां भगवा दल ने कांग्रेस गठबंधन के ऊपर भारी बढ़त ले ली है। अब तक के रुझानों के मुताबिक भाजपा 83 से ज्यादा सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस गठबंधन 39 सीटों पर आगे चल रही है। केरल में मुख्यमंत्री पी विजयन के नेतृत्व में एलडीएफ गठबंधन 87 सीटों पर आगे है जबकि यूडीएफ गठबंधन 48 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा फिलहाल 4 सीटों पर आगे है। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ एआईएडीएमके को भारी नुकसान होता हुआ दिखाई दे रहा है जबकि डीएमके गठबंधन 141 सीटों के साथ आगे चल रही है।

Facebook Comments