Sunday 25th of October 2026 11:15:27 AM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 22 Dec 2020 2:10 PM |   804 views

मध्यावधि चुनाव बिहार में कभी भी हो सकतें हैं – तेजस्वी यादव

पटना-राजद  नेता तेजस्वी ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रदेश में मध्यावधि चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान करते हुए कहा कि यह चुनाव “कभी भी, 2021 में भी” हो सकते हैं।

तेजस्वी ने आज यहां हाल में संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों तथा राजद पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान यह बात कही। बैठक में जिन विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की हार हुई है उनके कारणों की समीक्षा की गई। राजद के सूत्रों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा,“ तेजस्वी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि सत्तापक्ष के खुश होने की जरूरत नहीं क्योंकि यह सरकार कभी भी गिर सकती है और 2021 में चुनाव हो सकते हैं।

बाद में पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा, ‘‘मैंने पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। यह ताज्जुब की बात नहीं होगी अगर चुनाव निर्धारित समय से पहले हो जाए।

Facebook Comments