Saturday 5th of September 2026 08:18:31 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 8 Nov 2020 3:32 PM |   703 views

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में रो-पैक्स फेरी सेवा का उद्घाटन किया

अहमदाबाद-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सूरत के पास स्थित हजीरा से भावनगर जिले में स्थित घोघा तक रो-पैक्स फेरी सेवा का उद्घाटन किया।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये उक्त सेवा की शुरुआत करते हुए मोदी ने कहा कि भावनगर और सूरत के बीच सड़क मार्ग से 375 किलोमीटर लंबा रास्ता तय करना पड़ता था लेकिन इस सेवा के शुरू होने से समुद्री मार्ग से अब यह घटकर 90 किलोमीटर रह जाएगा।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि इस सेवा से समय और ईंधन की बचत होगी तथा राज्य के सौराष्ट्र क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञप्ति में कहा गया कि ‘वोयाज सिम्फनी’ नामक तीन डेक वाला रो-पैक्स फेरी पोत सूरत जिले के हजीरा और भावनगर के घोघा के बीच चलेगा और इसकी क्षमता 30 ट्रक, सौ कार और 500 यात्रियों के अलावा नौवहन दल के 34 सदस्यों को ले जाने की है।

Facebook Comments