Saturday 5th of September 2026 09:53:20 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 Nov 2020 4:36 PM |   685 views

‘‘नो प्राफिट नो लास‘ की अवधारणा के अनुरूप आलू, प्याज एवं टमाटर विक्री केन्द्र का शुभारम्भ किया गया

सुलतानपुर – जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि कृषि उत्पादन आयुक्त, उत्तर प्रदेश शासन तथा निदेशक, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा आम जनमानस को उचित मूल्य पर आलू, प्याज एवं टमाटर उपलब्ध कराये जाने एवं मूल्य स्थिरीकरण की मंशा प्रकट की गयी है तद्क्रम में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अस्थाई आउटलेट के माध्यम से ‘‘नो प्राफिट नो  लास‘ की अवधारणा के अनुरूप नागरिकों को उचित मूल्य पर आलू, प्याज एवं टमाटर उपलब्घ कराये जाने हेतु मण्डी समिति एवं उद्यान के संयुक्त तत्वाधान में मण्डी समिति अमहट सुलतानपुर में विक्री केन्द्र का आज 06 नवम्बर, 2020 को शुभारम्भ किया गया है। अतः जनपद के जन मानस प्रातः 09 बजे से 12 बजे तक उक्त स्थल पर पहुँच कर उचित मूल्य पर आलू, प्याज एवं टमाटर क्रय कर सकते हैं। 

Facebook Comments