Saturday 5th of September 2026 09:49:24 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Nov 2020 6:40 PM |   1013 views

गौहर खान ने जैद दरबार से की सगाई

मुम्बई-  अदाकारा गौहर खान ने बृहस्पतिवार को डांसर जैद दरबार से अपनी सगाई की घोषणा की।

गौहर ने इंस्टाग्राम पर जैद के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए इसकी घोषणा की। तस्वीर में दोनों ने हाथ में गुब्बारे ले रखे थे, जिन पर लिखा था, ‘‘ उसने (गौहर ने) हां कह दिया है। तस्वीर साझा करते हुए गौहर ने अंगूठी की एक ‘इमोजी’ भी साझा की।

गौहर खान ‘इशकजादे’, ‘रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार ने भी इंस्टाग्राम पर यही तस्वीर साझा की।खबरों के अनुसार गौहर और जैद दिसम्बर में शादी कर सकते हैं।

Facebook Comments