Tuesday 20th of October 2026 11:07:52 PM

Breaking News
  •  अशोक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • योगी सरकार देगी पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा |
  • वाराणसी में 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान , नमो घाट पर होगा एयर शो|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 25 Oct 2020 3:30 PM |   856 views

दिल्ली के ई-रिक्शा चालक का बेटा विश्व प्रसिद्ध नृत्य स्कूल में ले रहा है प्रशिक्षण

 

लंदन-  दिल्ली के एक ई-रिक्शा चालक का बेटा ऑनलाइन चंदा जुटाकर लंदन स्थित विश्व प्रसिद्ध “इंग्लिश नेशनल बेले स्कूल“ (ईएनबीएस) में दाखिला हासिल कर अपना सपना साकार कर पाने में कामयाब रहा। कमल सिंह की यह कहानी सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

इस नृत्य प्रशिक्षु ने रविवार को स्कूल में प्रशिक्षण के पहले दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं। कोविड-19 की सख्त पाबंदियों के बीच संस्थान में मास्क लगाकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

बीस वर्षीय सिंह ने स्कूल से नृत्य के कोर्स का फीस भरने एवं ब्रिटेन की राजधानी में रहने के खर्च को पूरा करने के लिए चंदा के रूप में जुटाने 20764 पाउंड जुटाए। उनकी मदद करने वाले सैकड़ों लोगों मे ऋतिक रोशन जैसे बॉलीवुड अभिनेता भी शामिल थे। सिंह ने कहा, “ मुझे अभी बहुत अजीब सा लगा रहा है, जैसे कि कोई चमत्कार है कि मैं ईएनबीएस में नृत्य कोर्स कर रहा हूं।

नयी दिल्ली में एक नृत्य स्कूल के निदेशक फर्नांडो एगुइलेरा से कुछ साल पहले अचानक से मुलाकात हो गई थी जिसने सिंह की जिंदगी बदल दी।

इसके बाद उन्हें नृत्य पसंद आने लगा और वह मुश्किल प्रशिक्षण से गुजरे। उन्होंने नृत्य करना 17 साल की उम्र में शुरू किया तो यह उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहा।
एगुइलेरा को सिंह की प्रतिभा पर यकीन था और उन्होंने सिंह को एक दिन में आठ- नौ घंटे प्रशिक्षण दिया। कुछ सालों के कड़े प्रशिक्षण के बाद लंदन में जाने-माने नृत्य स्कूल में प्रवेश के साथ उनका सपना सच हो गया। इसके बाद सिंह काो आर्थिक परेशानियों से पार पाना था।

सिंह ने बताया, “मैं उन लोगों का आभारी हूं जिन्होंने मुझे चंदा दिया। आपकी दयालुता की वजह से मैं अपना मकसद और सपना पूरा कर पा रहा हूं।

 

Facebook Comments