Friday 7th of August 2026 12:10:04 AM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा |
  • उत्तर प्रदेश के 13 आईएस का स्थानान्तरण|
  • असम में बाढ़ राहत तेज |
  • गाजियाबाद में 12 अगस्त तक स्कूल बंद |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 22 Oct 2020 4:42 PM |   666 views

कन्या पूजन विषय पर ऑनलाइन फोटो प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी

कुशीनगर – नवरात्रि की शुभ तिथियों में विभिन्न धार्मिक एवम् सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए  चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा दिनांक 23 से  25 अक्टूबर, 2020 तक कन्या पूजन विषय पर ऑनलाइन फोटो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

प्रतियोगिता से संबंधित नियम, आवेदन पत्र एवम् अन्य विवरण संस्कृति विभाग की वेबसाइट www.upculture.up.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। आवेदन पत्र और फोटो kanyapujanksn@gmail.com पर भेजे जा सकते है। चयनित प्रविष्टियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Facebook Comments