Thursday 26th of February 2026 01:40:00 AM

Breaking News
  • ED का अनिल अम्बानी पर अब तक का सबसे बड़ा एक्शन , मुंबई का रु 3716 करोड़ का घर जब्त |
  • EPESTEIN विवाद में बड़ा खुलासा ,बिल गेट्स ने रुसी महिलाओं से रिश्ते की बात भी कबूली |
  • 1 अप्रैल से पूरे देश में मिलेगा E 20 और RON पेट्रोल |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Feb 6:28 PM |   2000 views

बेमौसम बरसात से फसलो को हानि होने की संभावना

बलिया /सोहाव – जिन दलहनी फसलो अरहर ,चना ,मटर, एवं मसूर में फूल आ गया है उन फसलो को बेमौसम वर्षा होने से ज्यादा नुकसान हो सकता है |आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि एवं प्रौधौगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र सोहाव बलिया के अध्यक्ष प्रो . रवि प्रकाश मौर्य ने बताया कि सरसों की फसल को फूल होने की अवस्था में क्षति होगी , और फली बन रहा है तो  लाभ होगा | 

आलू की फसल पकने की अवस्था में है तो क्षति होगी , गेहू की फसल को लाभ होगा |परन्तु जो किसान सिचाई कर चुके हैं उन्हें नुकसान हो सकता है |बेमौसम बरसात से गन्ने की फसल को लाभ होगा |सब्जियों में जहाँ अगेती लता वर्गीय सब्जी जैसे – लौकी , कद्दू , नेनुआ ,करेला ,खीरा , ककडी , खरबूजा ,तरबूजा की बुवाई हो चुकी है उन्हें ज्यादा क्षति हो सकती है |फलदार वृक्ष में आम के लिए बहुत ही फायदा होगा क्योकि उसमे लगने वाला फुदका कीट एवं चूर्णी फफुदं बीमारी के लगने की सम्भावना कम होगा |ऐसे समय में किसान भाईयों को चाहिए कि फसलो में खेत से पानी निकालने की व्यवस्था करे |      

Facebook Comments