सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में स्वयंसेवकों का योगदान है-ज्ञानप्रकाश
कुशीनगर-राष्ट्रीय सेवा योजना बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर द्वारा आज एन एस एस का स्थापना दिवस एवं सेवा संकल्प माह के तहत संगोष्ठी एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि प्रो ज्ञानप्रकाश मंगलम ने बोलते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है । उन्होंने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में स्वयंसेवकों का योगदान है। समाज में स्वच्छता जागरूकता अभियान, सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान, कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता अभियान, बालिका शिक्षा के प्रति भेदभाव के विरुद्ध अभियान आदि के माध्यम से एन एस एस स्वयंसेवकों ने राष्ट्र की अतुलनीय सेवा की है।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ निगम मौर्य ने किया| जबकि अतिथियों का स्वागत एवं विषय प्रवर्तन कार्यक्रम अधिकारी डॉ जितेंद्र मिश्र ने किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ पारस नाथ ने आभार ज्ञापन किया।
इस अवसर पर फूलचंद, रिया सिंह, अनामिका गुप्ता समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
