Saturday 3rd of October 2026 04:38:37 AM

Breaking News
  • NOC के बदले रिश्वत , आयुर्वेदिक कालेज के 3 कार्मिक गिरफ्तार |
  • भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशियाई खेलो के हाकीफाइनल में जगह बनाई |
  • कौटिल्य इकोनोमिक कानक्लेव का पांचवा संस्करण शनिवार से नई दिल्ली में होगा |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 Aug 2026 6:18 PM |   238 views

अनुसूचित जाति सब प्लान योजना के अंतर्गत चार माह के सामूहिक प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

कुशीनगर-उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, कुशीनगर प्रवीण कुमार मौर्य ने बताया कि उ०प्र० शासन/उद्योग निदेशालय, उ०प्र०, कानपुर द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में संचालित अनुसूचित जाति सब प्लान/ट्राइबल सब प्लान योजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के व्यक्तियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से चार माह का सामूहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाना है।
 
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान चयनित प्रशिक्षणार्थियों को स्वल्पाहार एवं मार्ग व्यय के रूप में रु 1,250 प्रतिमाह प्रति व्यक्ति दिये जाने का प्राविधान है।
 
जनपद कुशीनगर के केवल अनुसूचित जाति वर्ग के इच्छुक महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी, जिनकी शैक्षिक योग्यता न्यूनतम जूनियर हाईस्कूल/कक्षा 8 उत्तीर्ण अथवा उच्च शिक्षा हो तथा आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य हो, प्रशिक्षण कार्यक्रम में निर्धारित ट्रेडों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 
प्रशिक्षण के ट्रेड के सम्बंध में उन्होंने बताया कि- इलेक्ट्रिशियन — पुरुष अभ्यर्थियों के लिए, एवं ब्यूटिशियन — महिला अभ्यर्थियों के लिए।
 
इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट https://msme.up.gov.in पर जाकर “अनुसूचित जाति सब प्लान/ट्राइबल सब प्लान योजना” विकल्प में दिनांक 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 
उपायुक्त उद्योग ने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है। योजना एवं प्रशिक्षण से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी किसी भी कार्यालय कार्य दिवस में कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, राजकीय औद्योगिक आस्थान, रामकोला रोड, पडरौना, कुशीनगर में सम्पर्क कर सकते हैं।
Facebook Comments