Tuesday 13th of October 2026 11:12:00 AM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 21 Jan 2020 6:58 PM |   1769 views

सुकमा में चार नक्सली गिरफ्तार

सुकमा-  छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोरपल्ली गांव के जंगल में पुलिस ने दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन के सदस्य मड़कम कोसा (20 वर्ष) और मिलकम जोगा (22 वर्ष), जनमिलिशिया सदस्य माड़वी जोगा (27 वर्ष) और भूमकाल मिलिशिया सदस्य बारसे देवा (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चिंतलनार थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना पर सोमवार को सुरक्षा बलों को कोत्तागुड़ा, रावगुड़ा और मोरपल्ली गांव की ओर रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि दल जब मोरपल्ली गांव के जंगल में था, तब नक्सली वहां से भागने लगे। बाद में सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर चार नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों पर हमला करने समेत कई मामले दर्ज हैं।

Facebook Comments