Tuesday 20th of October 2026 05:29:19 PM

Breaking News
  • प्रयागराज में माफिया से मुक्त जमीन पर बनेगे 602 आवास |
  • उत्तर प्रदेश में मिठाईयों पर एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य |
  • पूर्व आईएस दिव्या मित्तल ने बनाई अपनी राजनैतिक पार्टी|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 18 Jan 2026 7:37 PM |   224 views

यूथ फेस्टिवल नॉर्थ सेंट्रल जोन हरियाणा के लिए चयनित किए गए महाविद्यालय के छात्र बासु

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक गतिविधि केंद्र तरंग की ओर से 2025 -26 के लिए 39वे इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल (नॉर्थ सेंट्रल जोन हरियाणा) के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं शनिवार को विश्वविद्यालय केंद्र पर आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न इवेंट में प्रतिभागियों का चयन किया गया। जिसमें मुख्यतः अभिनय प्रहसन,प्रश्नोत्तरी ,भाषण, वाद विवाद, एकल नृत्य, गायन, इत्यादि प्रमुख है। इस आयोजन में बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय के परास्नातक छात्र बासु प्रसाद गोंड ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक गतिविधि केंद्र तरंग की निदेशक प्रो .उषा सिंह ने बताया कि प्रत्येक प्रतियोगिता में केवल प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी अथवा समूह ही दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल (नॉर्थ सेंट्रल जोन हरियाणा) में प्रतिभाग करेंगे।

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने चयनित प्रतिभागियों को शुभकामना देते हुए कहा कि संस्कृति और कला व्यक्ति के सर्वांगीण विकास की आधारशिला होती है मुझे विश्वास है हमारे विद्यार्थी अंतर विश्वविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय के गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएंगे।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.विनोद मोहन मिश्र, राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ.निगम मौर्य, डॉ पारस नाथ,डॉ. राकेश कुमार सोनकर, डॉ सौरभ द्विवेदी इत्यादि ने बासु को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Facebook Comments