Tuesday 13th of October 2026 04:55:24 PM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 18 Jan 2020 7:03 PM |   1599 views

गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की रूप रेखा निर्धारित की गयी

देवरिया – आज देवरिया के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अमित किशोर की अध्यक्षता में 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) को परम्परागत रूप से मनाये जाने के निर्णय के साथ ही विविध कार्यक्रमों की रूप रेखा निधारित की गयी |राष्ट्रीय पर्व की शुरुआत सुबह 7 बजे धार्मिक स्थलों पर सामूहिक प्रार्थना  से होगी तथा 8 बजकर 15 मिनट पर समस्त स्कूलों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जायेगी |

सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण 8 :30 पर किया जायेगा और राष्ट्रगान, संकल्प भी दोहराया जायेगा |8 :50 से 12 :30 तक जिला जेल में सांस्कृतिक कार्यक्रम बालीबाल मैच , पेंटिंग ,स्वास्थ्य परीक्षण एवं कैदियों में फल वितरित किया जायेगा |सभी शैक्षिक संस्थानों में ध्वजारोहण 10 बजे होगा |

जिलाधिकारी ने यह  कहा कि इस दिन पुलिस लाइन में परेड कार्यक्रम भी होगा|  फिर उसके बाद सभी विभागों की एक झांकी भी निकली जायेगी |उन्होंने 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के सफल क्रियान्वयन में सभी विभागों को  सहयोग प्रदान करने को कहा |

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश कुमार मंगला ,एन सी सी कमांडिंग ऑफिसर ,स्काउट गाइड,उपजिलाधिकारी सलेमपुर संजीव कुमार ,क्षेत्राधिकारी सलेमपुर , अन्य विभागों के अधिकारीगण एवं हनुमान मंदिर के पुजारी परमात्मा दास आदि लोग उपस्थित थे |          

  

Facebook Comments