Tuesday 20th of October 2026 03:53:34 AM

Breaking News
  • प्रयागराज में माफिया से मुक्त जमीन पर बनेगे 602 आवास |
  • उत्तर प्रदेश में मिठाईयों पर एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य |
  • पूर्व आईएस दिव्या मित्तल ने बनाई अपनी राजनैतिक पार्टी|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Dec 2025 9:03 PM |   450 views

एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन होगा -संजय

कुशीनगर -जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया की जिला सेवायोजन कार्यालय, जनपद-कुशीनगर के तत्वावधान में स्व० विजय प्रताप नारायण सिंह, स्मारक मैदान, साखोपार कुशीनगर में 30 दिसम्बर2025 को एक दिवसीय गृहद रोजगार मेले का आयोजन प्रस्तावित किया गया है|
             
उन्होंने बताया की इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के कम्पनी के भर्ती अधिकारी उपस्थित रह कर विभिन्न पदो पर परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की कार्यवाही सम्पादित करेगें। 
 
रोजगार मेले में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक एवं आई०टी०आई० उत्तीर्ण तथा 18 से 35 आयु के अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते है। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के लगभग 10 से 15 कम्पनियों के आने की सम्भावना है जो विभिन्न पदों पर चयन करेगी।
 
इस रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टलrojgaarsangam.up.gov.in पर अपने आई०डी० पासवर्ड से लॉगइन कर सम्बन्धित कम्पनी में अपनी योग्यतानुसार ऑनलाईन आवेदन कर मेले में प्रतिभाग कर सकते है।
 
सभी अभ्यर्थी अपनी समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्र, फोटो, आधार कार्ड एवं बायोडाटा इत्यादि के साथ पूर्वान्ह 10.00 बजे स्व० विजय प्रताप नारायण सिंह स्मारक मैदान, साखोपार, कसया, कुशीनगर में उपस्थित होकर रोजगार मेले में सम्मिलित हो सकते है।
 
इस मेले की सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्णत निःशुल्क है। रोजगार मेले में आने हेतु कोई यात्रा व्यय देय नहीं होगा।
Facebook Comments