Saturday 7th of March 2026 01:21:32 PM

Breaking News
  • बिहार की सियासत में नया अध्याय –नीतीश की विरासत संभले बेटे निशांत , जद यू में होगी एंट्री |
  • इंडिगो यात्रियों के लिए राहत भरी खबर –मध्य पूर्व फ्लाइट्स पर 31 मार्च तक पायें फ्री कैंसल|
  • नेपाल में GEN-Z सरकार|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Jan 2020 5:15 PM |   1378 views

मकर संक्रान्ति

भारत की सांस्कृतिक पहचान पर्वों में ही समाहित है |भारत भूमि पर जितने भी पर्व , उत्सव , अनुष्ठान मनाये जातें हैं , उनके पीछे एक विश्वास ,आस्था ,ऐतिहासिक घटनायें ,एवं खगोलीय गणना की पृष्ठभूमि होती है |

 

जब सूर्य एक राशि से दुसरे राशि में प्रवेश करता है तो उस समयावधि को संक्रान्ति कहतें हैं |मकर संक्रान्ति में धनु राशि को छोड़कर सूर्य जब मकर राशि में प्रवेश करता है तो यह पर्व मनाया जाता है |यह पर्व प्रत्येक वर्ष 14 जनवरी या 15 जनवरी को मनाया जाता है |इस वर्ष मकर संक्रान्ति 15 जनवरी को मनाया जायेगा क्योकि सूर्य 15 जनवरी की रात्रि 2 बजकर 22 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेगा |

 

मकर संक्रान्ति का पर्व सम्पूर्ण भारत में विभिन्न नामो से जाना जाता है |जैसे कि पोंगल , लोहिडी , मकर संक्रान्ति , माघी , खिचड़ी , पतंगोत्सव आदि | इस दिन लोगो द्वारा तिल , गुड ,गज़क रेवड़ी आदि खाने का भी चलन है |वस्तुतः यह पर्व  नई फसलो के आगमन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है |इस दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान करके दान देने की रीति है , जिससे कि मानव में मोक्ष पाने की प्रवृति आ सके |

                      ( नरसिंह )

Facebook Comments