Saturday 17th of October 2026 09:41:53 PM

Breaking News
  • प्रयागराज में माफिया से मुक्त जमीन पर बनेगे 602 आवास |
  • उत्तर प्रदेश में मिठाईयों पर एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य |
  • पूर्व आईएस दिव्या मित्तल ने बनाई अपनी राजनैतिक पार्टी|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 3 Dec 2025 8:13 PM |   303 views

देवरिया सदर स्टेशन पर बनाये जा रहे पैदल उपरिगामी पुल के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन

 

गोरखपुर- रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु वाराणसी मण्डल के देवरिया सदर स्टेशन पर बनाये जा रहे पैदल उपरिगामी पुल के 12 मीटर चौड़े गर्डर के लांचिंग हेतु ब्लाक दिये जाने के कारण निम्नलिखित गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन कर चलाया जायेगा। 

  • दरभंगा से 06 दिसम्बर,2025 को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-गोरखपुर कैण्ट के रास्ते चलाई जायेगी। 
  • बरौनी से 06 दिसम्बर,2025 को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-गोरखपुर कैण्ट के रास्ते चलाई जायेगी। 
  • मथुरा जं0 से 08 दिसम्बर,2025 को चलने वाली 15110 मथुरा जं0-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कप्तानगंज-थावे-सीवान के रास्ते चलाई जायेगी। 
 
यात्री जनता की सुविधा हेतु इन गाड़ियों का 02 मिनट का अस्थाई ठहराव कप्तानगंज एवं थावे स्टेशनों पर प्रदान किया जायेगा। 
Facebook Comments