Saturday 18th of July 2026 06:54:46 AM

Breaking News
  • जिस जेन जी ने बनाया ,वही अब बालेन शाह के खिलाफ सडको पर उतरा ,नेपाल में बढ़ते प्रदर्शनों से सरकार पर संकट |
  • जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीमकोर्ट से फिर लगाई गुहार ,वकीलों ने दी अंदरूनी रक्तस्राव की दलील|
  • राम मन्दिर दान चोरी के बाद अब वैष्णो देवी मंदिर में चढ़ाई गई चांदी पर सवाल ,कोर्ट ने मंगवाया पूरा रिकॉर्ड|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 29 Nov 2025 7:11 PM |   206 views

निरीक्षण में नमूने संकलित, 03 सहकारी समितियों को नोटिस जारी

 
बलरामपुर -मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देशों एवं जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन के आदेशों के अनुपालन में जनपद में उर्वरक वितरण की पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आज जनपद की तीनों तहसीलों में गठित की गई |विशेष टीमों द्वारा थोक एवं फुटकर उर्वरक विक्रेताओं का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान दुकानों पर उपलब्ध रजिस्टरों, रेट लिस्ट, स्टॉक विवरण, बिक्री एवं वितरण पंजिका सहित लाइसेंस की स्थिति का सत्यापन किया गया।
 
निरीक्षण के दौरान जनपद में कुल 12 दुकानों एवं सहकारी समितियों का निरीक्षण किया गया तथा 04 उर्वरक नमूने परीक्षण हेतु संकलित किए गए।
 
निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर 03 सहकारी समितियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
 
जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को समय पर एवं निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराना, जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर पूर्ण रोक लगाना तथा वितरण की पारदर्शी प्रणाली सुनिश्चित करना है।
 
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस प्रकार का अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी स्तर पर अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Facebook Comments