Tuesday 2nd of June 2026 03:12:34 AM

Breaking News
  • तमिलनाडु मुख्यमंत्री विजय का DMK पर वार -परिवारवाद की राजनीति  खत्म करेंगे |
  • कुशीनगर में फर्जी नौकरी रैकेट का भंडाफोड़ |
  • आजमगढ़ में फर्जी जमानत गिरोह का पर्दाफाश |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 29 Nov 2025 9:33 AM |   462 views

राष्ट्रीय समानता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

 
सतना -राष्ट्रीय समानता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक सतना में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान, आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव से संबंधित कई अहम प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
 
मुख्य निर्णय-
सदस्यता अभियान 15 अप्रैल 2026 तक-
बैठक में निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान 15 अप्रैल 2026 तक चलाया जाएगा। इस अभियान को देशव्यापी स्तर पर अधिक प्रभावी और जनसंपर्क आधारित बनाने पर बल दिया गया।
 मई 2026 में राष्ट्रीय अधिवेशन एवं अध्यक्ष चुनाव-
अभियान समाप्त होने के बाद मई 2026 में राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा, जिसमें संगठन की रिपोर्ट, भविष्य की नीतियाँ और राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न कराया जाएगा।
सदस्यता अभियान प्रभारी घोषित-
संगठन ने सदस्यता अभियान के लिए निम्नलिखित साथियों को जिम्मेदारी सौंपी—
राष्ट्रीय प्रभारी: अगमस्वरूप कुशवाहा
सह-प्रभारी:संजयदीप कुशवाहा,ई. महेश कुशवाहा,परमानंद कुशवाहा,कुमुद कुशवाहा|
 
सदस्यीय चुनाव संचालन समिति का गठन-
राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं अनुशासित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु निम्नलिखित 5 सदस्यीय समिति का गठन किया गया—
गोपाल सिंह कुशवाहा
सरदार कन्हैया सिंह
रामसहाय फौजी
परमानंद जी
अशोक मेहता
संगठन को मजबूत बनाने पर बल-
बैठक में यह भी तय किया गया कि सभी प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक इकाइयाँ सदस्यता अभियान को जन-जागरूकता, सामाजिक न्याय और बहुजन समाज के उत्थान के लक्ष्य से जोड़कर संचालित करेंगी ताकि अधिक से अधिक लोग संगठन से जुड़ सकें।
Facebook Comments