Tuesday 13th of October 2026 11:12:10 AM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 Jan 2020 6:59 PM |   1669 views

आर्थिक गणना का शुभारम्भ किया गया

देवरिया – आज देवरिया में सातवीं आर्थिक गणना का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी शिव शरणप्पा जी . एन , अपर जिलाधिकारी प्रशासन राकेश पटेल व उपजिलाधिकारी सदर दिनेश कुमार मिश्र द्वारा कलेक्ट्रेट में हरी झंडी दिखाकर किया गया |

सी ० डी ० ओ ० ने बताया कि सातवी आर्थिक गणना का कार्य भारत सरकार   के सान्खियकीय एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा सी ० एस ० सी ० ई – गवर्नेंस इंडिया लिमिटेड को जिम्मेदारी दी गयी है |आकंड़ो के संग्रहण का उद्देश्य प्रत्येक परिवार का संचालित गतिविधियों का आकलन किया जाना है |

अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने सभी लोगो से सही जानकारी देने की अपील की |डी ० एस ० टी ० ओ ० मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस कार्य को कॉमन सर्विस सेंटर के संचालको द्वारा कराया जायेगा | इस गण ना  में 1600 प्रगणक ,1000 पर्यवेक्षक लगाये गये हैं |आर्थिक गणना का कार्य मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन किया जायेगा | इस अवसर पर समस्त सांखिकीय अधिकारी , कामन सर्विस सेण्टर के संचालक आदि लोग उपस्थित रहे |            

Facebook Comments