Tuesday 22nd of September 2026 01:24:26 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Nov 2025 7:41 PM |   262 views

समतामूलक समाज की स्थापना के लिए संविधान महत्वपूर्ण-अपर जिला जज

संतकबीरनगर: जनपद न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा के निर्देशन में बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने कहा कि समतामूलक समाज की स्थापना के लिए संविधान बेहद महत्वपूर्ण है। वह पी.डी. ला कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
 
उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 14 से लेकर 18 तक समानता के अधिकार की व्याख्या करता है। यह दिन विधि दिवस के रुप में भी मनाया जाता है। यह दिन हर भारतीय की पहचान और अस्तित्व से जुड़ा हुआ है, क्योंकि इसी दिन हमारे देश का मार्गदर्शन करने वाला संविधान तैयार हुआ था। इसी के अनुसार देश की सभी कानून, सभी अदालतें, संसद, राज विधान सभाएं और सरकारें चलती हैं।
 
लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने 76 वें संविधान दिवस की लोगों को बधाई देते हुए देश के लिए संविधान के महत्व के बारे में विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने 13 दिसंबर को आयोजित होने वाले लोक अदालत के बारे में बताया। इसके साथ ही टोल फ्री नंबर 15100 तथा सोशल मीडिया एप ‘न्याय मार्ग’ डाउनलोड करने पर बल दिया। विधि महाविद्यालय के प्राचार्य रमेश कुमार ने प्रत्येक नागरिकों को प्राप्त मौलिक अधिकार व कर्तव्यों के बारे में बताया।
 
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रमोद त्रिपाठी ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संविधान के विभिन्न अनुच्छेद के बारे में बताया। इस दौरान महाविद्यालय के छात्र व छात्राएं तथा शिक्षक गण मौजूद रहे।
Facebook Comments