Wednesday 29th of April 2026 05:53:18 AM

Breaking News
  • अमित शाह का पश्चिम बंगाल में बड़ा वादा बीजेपी आई तो रात 1 बजे भी बेटियां रहेंगी सुरक्षित |
  • स्वाति मालीवाल बीजेपी में शामिल ,बोलीं -केजरीवाल ने मुझे  गुंडों से पिटवाया |
  • कल लखनऊ सुपर जायटस का मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स से |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 31 Oct 2025 6:50 PM |   305 views

जिलाधिकारी ने शहीद की पत्नी को पचास लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी

देवरिया-लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आज कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ भी दिलाई गई।
 
जिलाधिकारी ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रीय एकता, अखंडता और समर्पण की अमिट मिसाल है। देश के एकीकरण में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
 
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर 18 दिसंबर 2024 को शहीद हुए भारतीय सेना के वीर जवान आशुतोष कुमार मिश्र (निवासी ग्राम मैलौटा, तहसील बरहज) की पत्नी को पचास लाख रुपये की अनुग्रह धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने शहीद की पत्नी से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।
 
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), मुख्य राजस्व अधिकारी, तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Facebook Comments