Wednesday 4th of November 2026 12:36:15 AM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 18 Sep 2025 7:09 PM |   779 views

इनपुट डीलर्स हेतु डिप्लोमा कोर्स होगा आयोजित

देवरिया -जिला कृषि अधिकारी ने बताया है कि वर्ष 2025-26 के लिए डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन फॉर इनपुट डीलर (DAESI) योजना के अंतर्गत जनपद देवरिया के 40 बीज, उर्वरक एवं कृषि रक्षा रसायन डीलरों के बैच लिए डिप्लोमा कोर्स की अनुमति प्राप्त हो चुकी है।
 
जनपद में बीज, उर्वरक व कृषि रक्षा रसायनों का व्यवसाय करने वाले डीलर्स एवं अन्य इच्छुक अभ्यर्थी, जिनकी शैक्षिक योग्यता कम से कम हाईस्कूल है तथा जो कृषि/रसायन में स्नातक नहीं हैं, इस कोर्स के लिए पात्र होंगे। यह प्रशिक्षण प्रत्येक सप्ताह में एक दिन जनपद देवरिया में ही आयोजित किया जाएगा।
 
इस योजना में प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा। डीलर्स हेतु प्रशिक्षण शुल्क रु 14,000 (चौदह हजार मात्र) तथा अन्य इच्छुक अभ्यर्थियों हेतु शुल्क रु 28,000 (अट्ठाईस हजार मात्र) निर्धारित है। इसके अतिरिक्त कोई अन्य शुल्क देय नहीं होगा।
 
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि इच्छुक डीलर्स एवं अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में जिला कृषि कार्यालय, देवरिया में उपस्थित होकर योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र 30 सितंबर 2025 तक अनिवार्य रूप से जिला कृषि कार्यालय, देवरिया में जमा करना होगा।
Facebook Comments