Monday 7th of September 2026 07:49:56 AM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश समेत चार चुनावी राज्यों में पहले होगी जनगणना|
  • उत्तराखंड में गैर -मान्यता प्राप्त मदरसों पर कार्यवाही तेज ,अब तक 13 सील |
  • 2029 तक भारत होगा ड्रग फ्री -अमित शाह |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Sep 2025 5:01 PM |   749 views

चूनी जी भोजपुरी भाषा, और संस्कृति के उन्नयन के लिए समर्पित व्यक्ति-डॉ लारी

नई दिल्ली -भोजपुरी पुनर्जागरण मंच के अन्तराष्ट्रीय अध्यक्ष मूखेश्वर चूनी, पूर्व राजदूत एवं मंत्री के भारत शुभागमन पर भोजपुरी पुनर्जागरण मंच की ओर से अभिनंदन समारोह का आयोजन भारती विद्या पीठ नई दिल्ली मे किया गया| जिसकी अध्यक्षता मूखेश्वर चूनी  ने किया| 
 
मुख्य अतिथि के स्वागत अभिभाषण मे डॉ लारी आजाद ने कहा, चूनी जी भोजपुरी भाषा, और संस्कृति के उन्नयन के लिए समर्पित व्यक्ति है| अपने पूर्वजों के विरासत को हृदय मे सजोकर, अपने गौरव शाली अतीत के सजग प्रहरी के रूप मे इनके संघर्ष, त्याग, तपस्या और सेवा का संदेश सम्पूर्ण विश्व मे फैला रहे है| ऐसे महान व्यक्तित्व का अभिनंदन करते हुए भोजपुरी पुनर्जागरण मंच परिवार गौरान्वित हो रहा है| 
 
संस्थापक अध्यक्ष नरसिह के अनुपस्थिति मे इनका संदेश प्रधान संरक्षक के द्वारा पढकर सुनाया गया| संदेश मे कहा कि भोजपुरी स्वतंत्र, पूर्ण और समृद्ध भाषा है|भोजपुरियो का शान, मान, अस्मिता, पहचान और संस्कृति है| यह हम लोगो के मज्जा मे है| इसका विकास , संरक्षण और संवर्धन करना हमलोगो का धर्म है|
 
इस समारोह मे प्रो ए. एम होण्डा, प्रभा शर्मा, डॉ संतोष यादव ,प्रो संजय सिंह प्राचार्य, प्रो साधना शर्मा, प्रो रचना ग्रोवर, डॉ विलियम, डॉ राजेश यादव, प्रो उत्तम कुमार की गरिमा मय उपस्थिति रही|
Facebook Comments