Wednesday 21st of October 2026 10:22:02 AM

Breaking News
  •  अशोक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • योगी सरकार देगी पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा |
  • वाराणसी में 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान , नमो घाट पर होगा एयर शो|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 Dec 2019 8:59 PM |   2045 views

केजरीवाल ने शुरू की आवास योजना बांटे “प्रमाण पत्र”

नयी दिल्ली-  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने झुग्गी झोपड़ी के निवासियों के लिए मंगलवार को ‘मुख्यमंत्री आवास योजना’ का आरंभ किया और कहा कि उनकी आम आदमी पार्टी सरकार दिल्ली के प्रत्येक नागरिक को पक्का घर मुहैया कराएगी। मुख्यमंत्री के अनुसार झुग्गी झोपड़ी में रह रहे 65,000 परिवारों को मंगलवार को प्रमाण पत्र बांटे गए और उन्हें जल्दी ही पक्के घर दिए जाएंगे। 

इस अवसर पर केजरीवाल ने कहा कि पिछले 70 वर्षों में किसी भी सरकार ने झुग्गी झोंपड़ी में रहने वालों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि वितरित किए गए प्रमाण पत्र यह सुनिश्चित करेंगे कि इन झुग्गी झोपड़ियों को भविष्य में ढहाया नहीं जाएगा।

दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड को झुग्गी झोपड़ी के निवासियों के लिए पक्के घर बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। बोर्ड ने पक्के घर के लाभार्थियों की संख्या जानने के लिए इस वर्ष जून में एक सर्वेक्षण शुरू किया था जिसमें अब तक 65,000 परिवारों को दर्ज किया जा चुका है।

केजरीवाल ने कहा हम सबके लिए आज यह गर्व और प्रसन्नता का क्षण है। दिल्ली सरकार के सर्वेक्षण में दर्ज हुए झुग्गी झोपड़ी निवासियों को पक्के घर मिलेंगे।उन्होंने कहा, “यह प्रमाण पत्र आपकी झुग्गी झोपड़ी के न टूटने, उन पर कब्जा न होने और पक्के घर मिलने का आश्वासन है।

Facebook Comments