Wednesday 22nd of July 2026 01:44:45 AM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Dec 2019 8:32 PM |   1954 views

बुमराह और धवन की भारत की टी20 और वनडे टीम में वापसी

नयी दिल्ली-  फिट हो चुके तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अगले महीने घरेलू सरजमीं पर श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 श्रृंखला और आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए सोमवार को भारतीय टीम में वापसी की। शीर्ष बल्लेबाज रोहित शर्मा को टी20 श्रृंखला से आराम दिया गया है।

सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी दोनों टीमों में वापसी की है। धवन सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के मैच के दौरान चोटिल हो गए थे जिसके कारण उनके घुटने पर 25 टांके लगाने पड़े थे। चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने यहां पांच सदस्यीय समिति की बैठक के बाद टीम की घोषणा की।

बुमराह पीठ में ‘स्ट्रेस फ्रेक्चर’ के कारण टीम से बाहर थे और हाल में उन्होंने विशाखापत्तनम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले भारत के नेट सत्र के दौरान गेंदबाजी की थी। भारत पांच जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेलेगा जबकि आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला 14 जनवरी से होगी।

 रोहित के अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी श्रीलंका के खिलाफ टी20 श्रृंखला से आराम दिया गया है।

Facebook Comments