Tuesday 21st of July 2026 10:13:52 PM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Jun 2025 7:34 PM |   606 views

राष्ट्रीय कबड्डी चैम्पियनशिप में जनपद के अभिषेक का हुआ चयन

अमेठी- जिला खेल कार्यालय के उपक्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद ने बताया कि प्रथम अंडर-18 बालक राष्ट्रीय कबड्डी चैम्पियनशिप 28 जून 2025 से 01 जुलाई 2025 तक उत्तराखण्ड, हरिद्वार में आयोजित की जायेगी।

इस क्रम में उन्होंने बताया कि उक्त कबड्डी चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम में आवासीय बालक क्रीड़ा छात्रावास कबड्डी अमेठी के छात्र अभिषेक सिंह पुत्र अमोल सिंह का चयन किया गया है तथा इनके चयन से जिला खेल कार्यालय, अमेठी के समस्त स्टाफ एवं खिलाड़ियों में खुशी की लहर है।

Facebook Comments