Thursday 22nd of October 2026 04:57:07 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Jun 2025 7:28 PM |   655 views

उपाध्यक्ष, राज्य महिला आयोग द्वारा सर्किट हाउस के सभागार में की जाएगी जनसुनवाई

कानपुर नगर-प्रदेश सरकार द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने हेतु उ.प्र. राज्य महिला आयेाग द्वारा चलाये जा रहें महिला जन सुनवाई/निरीक्षण कार्यक्रम के क्रम में इस माह 27 जून, 2025 को अपराह्न 01ः30 बजे उ.प्र. राज्य महिला आयोग की  उपाध्यक्ष अपर्णा यादव की अध्यक्षता में महिला उत्पीडन के घटनाओं की समीक्षा/महिला जनसुनवाई का आयोजन सर्किट हाउस के सभागार में किया जाएगा।
 
जनसुनवाई से पहले मा. राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष द्वारा वृद्धा आश्रम किदवई नगर, बालिका शरणालय स्वरूप नगर, वन स्टॉप सेंटर गोल चौराहा रावतपुर, जिला महिला बंदीगृह एवं जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया जाना है।
 
जन सुनवाई कार्यक्रम में महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित घटनाओं की विस्तृत आख्या एवं अद्यतन स्थिति की समीक्षा उ.प्र. राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव द्वारा की जाएगी।
 
इन अपराधों पर होगी सुनवाई-
 
महिला उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न, पुलिस उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, बलात्कार, कन्याभ्रूण, गर्भपात, यौन उत्पीड़न, दहेज हत्या, मानव तस्करी, बाल विवाह, एसिड अटैक आदि अपराधों पर होगी सुनवाई।
 
ऐसे करें शिकायत-
 
पीड़िता एक प्रार्थना पत्र पर संबंधित घटना का जिक्र करते हुए अपनी एक पत्र और आधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी अवश्य लाएं ।
Facebook Comments