Saturday 5th of September 2026 09:31:31 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Jun 2025 8:02 PM |   320 views

यात्रीगण कृपया ध्यान दें

गोरखपुर- रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुविधा में उन्नयन एवं संरक्षा के दृष्टिगत उत्तर रेलवे के कानपुर पुल वाया किनारा-मगरवारा स्टेशनों के मध्य पुल संख्या-109 तथा सोनिक स्टेशन यार्ड में स्थित पुल संख्या-77 पर गर्डर कार्य हेतु ब्लाक दिये जाने के कारण गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन, मार्ग परिवर्तन तथा पुनर्निर्धारण/नियंत्रण निम्नवत किया जायेगा। 
 
शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन-
लखनऊ जं0 से 25 जून,2025 को चलने वाली 12179 लखनऊ जं0-आगरा फोर्ट इण्टरसिटी एक्सप्रेस लखनऊ जं0 के स्थान पर कानपुर सेण्ट्रल से चलाई जायेगी।
 
आगरा फोर्ट से 25 जून,2025 को चलने वाली 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जं0 इण्टरसिटी एक्सप्रेस लखनऊ जं0 के स्थान पर कानपुर सेण्ट्रल में यात्रा समाप्त करेगी। 
 
मार्ग परिवर्तन-
नई दिल्ली से 25 जून, 2025 को चलने वाली 12004 नई दिल्ली-लखनऊ जं. शताब्दी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ जं. के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव अलीगढ़, टूंडला, इटावा, फफूँद, कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर नही रहेगा।
 
पनवेल से 24 जून, 2025 को चलने वाली 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जं.-फफामऊ-माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं.-सुलतानपुर-अयोध्या कैंट-अयोध्या धाम-मनकापुर-गोंडा के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव लखनऊ एवं बाराबंकी स्टेशनों पर नही रहेगा।
 
पुनर्निर्धारण/नियंत्रण
 पुणे से 24 जून, 2025 को चलने वाली 12103 पुणे-लखनऊ जं. एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल से 360  मिनट विलम्ब से चलाई जायेगी।
 
बरौनी से 24 जून, 2025 को चलने वाली 11124 बरौनी-ग्वालियर मेल बाराबंकी से 60 मिनट विलम्ब से चलाई जायेगी।
 
गोरखपुर से 25 जून, 2025 को चलने वाली 12589 गोरखपुर-चर्लपल्ली एक्सप्रेस बाराबंकी से 30 मिनट विलम्ब से चलाई जायेगी।
 
 
Facebook Comments