Thursday 24th of September 2026 04:29:56 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री योगी का ऐलान-एक लाख सरकारी नौकरी का प्लान |
  • लखनऊ में 11 एमएलसी सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी|
  • अप्रैल -मई तक भारत की बुलेट ट्रेन पटरियों पर उतारने का लक्ष्य -रेल मंत्री
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 3 Jun 2025 7:44 PM |   346 views

‘‘जल संरक्षण में यात्रियों की भागीदारी‘‘ पर जागरूकता अभियान चलाया गया

गोरखपुर- पूर्वोत्तर रेलवे पर विश्व पर्यावरण दिवस-2025 के अन्तर्गत 22 मई से 05 जून,2025 तक चलाये जा रहे अभियान के दौरान आज मुख्य रूप से ‘‘जल संरक्षण में यात्रियों की भागीदारी‘‘ पर ध्यान केन्द्रित करते हुये स्टेशनों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस हेतु यात्री उद्घोषणा प्रणाली से निरन्तर उद्घोषणा करते हुये यात्री जनता को जल संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। 
 
स्टेशनों पर रेलकर्मियों एवं यात्री जनता को प्लास्टिक प्रदूषण के बारे में बताते हुये स्वयं की पानी की बोतलों का उपयोग करने हेतु जागरूक किया गया। रेलकर्मियों एवं यात्रियों को जागरूक करने हेतु जल संचयन व प्लास्टिक एवं जल प्रदूषण पर आधारित नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी को वर्षा जल संचयन तथा जल पुनर्चक्रण के बारे में बताया गया। 
 
अभियान के दौरान रेलवे पर जल संचयन एवं पुनर्चक्रण प्रणाली का रख-रखाव किया गया तथा रेलवे स्टेशनों के पास जल निकायों की सफाई एवं उनका पुनरूद्धार किया गया। रेलवे पर किये जा रहे इन सभी कार्यों की मानीटरिंग रेलवे अधिकारियों द्वारा की गयी।
Facebook Comments