Saturday 24th of October 2026 05:34:28 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 May 2025 7:39 PM |   464 views

संस्कार भारती के पदाधिकारियों ने योगी से लिया आशीर्वाद

गोरखपुर- संस्कार भारती, गोरक्ष प्रान्त के अध्यक्ष डॉ. भारत भूषण , महानगर अध्यक्ष लोकगायक डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, पूर्व सह क्षेत्र प्रमुख वीरेंद्र गुप्त एवं प्रांतीय मंत्री सुशील श्रीवास्तव के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाक़ात कर आशीर्वाद लिया। 
 
डॉ. भारत भूषण ने नववर्ष पर गोरखनाथ मंदिर के सहयोग से आयोजित भव्य एवं दिव्य कार्यक्रम अनादि प्रवाह हेतु योगी जी महाराज का आभार व्यक्त किया एवं भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया।
 
योगी ने नव नियुक्त महानगर अध्यक्ष डॉ. राकेश श्रीवास्तव को आशीर्वाद देते हुए आम जनता को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ते हुए उन्हें जागरूक करने हेतु निर्देशित किया ।
 
शिष्टाचार भेंट में नववर्ष पर आधारित अनादि प्रवाह कार्यक्रम से सम्बंधित कैटलॉग मुख्यमंत्री को प्रांत अध्यक्ष डॉ. भारत भूषण ने सादर भेंट किया।
Facebook Comments