Saturday 5th of September 2026 03:40:49 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Dec 3:34 PM |   815 views

गाजर खाने के फायदे

गाजर में पौष्टिक  तत्वों की कमी नहीं है। गाजर खाने से न सिर्फ शरीर को पोषक तत्व मिलते हैं, बल्कि कई शारीरिक बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है।गाजर विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के, पोटैशियम व आयरन आदि से समृद्ध होती है| यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी क्यों  है आइये जानते है – 

1-  गाजर फाइबर का अच्छा स्रोत है, जिससे आपको मल त्यागने में कठिनाई नहीं होती। गाजर पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाने में मदद करती है। इसकी मदद से भोजन अच्छी तरह पचता है  यही कारण है कि कब्ज और एसिडिटी में भी गाजर फायदा पहुंचाती है|

2- गाजर हृदय के मरीजों के साथ-साथ उच्च रक्तचाप के रोगियों के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। यह खून में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित कर हार्ट अटैक के जोखिम को कम करती है। गाजर का रस तनाव को कम करता है, जिससे हृदय भी स्वस्थ बना रहता है। गाजर शरीर में रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने का काम भी करती है, ताकि शरीर इन बीमारियों से लड़ सके |

3- दांतों को स्वस्थ रखने के लिए भी गाजर खाने की सलाह दी जाती है। कच्ची गाजर खाने से मसूड़े साफ रहते हैं और प्लाक की समस्या नहीं होती। इसके अलावा, गाजर कैविटी और मुंह की दुर्गंध को भी दूर करने का काम करती है। गाजर एंटीमाइक्रोबियल गुणों से समृद्ध होती है|  इसलिए यह मुंह के बैक्टीरिया को पनपने से रोकती है। अगर आप स्वस्थ दांत चाहते हैं, तो गाजर का सेवन जरूर करें।

4- गाजर में बीटा-कैरोटीन नामक तत्व पाया जाता है, जो एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। एंटीऑक्सीडेंट कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त होने से रोकता है, जिससे चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां पड़ने की आशंका कम हो जाती है। गाजर में मौजूद कैरोटीनॉयड और विटामिन-ए भी एंटी एजिंग का काम करते हैं ।

5-गाजर का जूस महिलाओं के लिए फायदेमंद है। ऐसा इसलिए है क्योंकि, गाजर में फाइटोएस्ट्रोजन नामक तत्व पाया जाता है, जो मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द को कम करने का काम करता है। इसके अलावा, गाजर रजोनिवृत्ति के बाद भी महिलाओं की मदद करती है, क्योंकि यह हॉट फ्लैशेस और रजोनिवृत्ति के लक्षणों को स्थिर करने का काम करती है |

6- गाजर में कैल्शियम भी पाया जाता है, जो स्वस्थ और मजबूत हड्डियों के लिए जरूरी है। हमारा शरीर लगातार हड्डियों से कैल्शियम की छोटी मात्रा को हटाता है और इसे नए कैल्शियम में  बदलने का काम करता है। अगर शरीर हड्डियों से अधिक कैल्शियम निकाल लेता है, तो शरीर की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और उनके टूटने की आशंका बढ़ जाती है। इसलिए, शरीर में कैल्शियम की मात्रा बनी रहनी जरूरी है, जिसके लिए आप गाजर का सेवन कर सकते हैं |

           ( प्रियंका , देवरिया )

 

Facebook Comments