Friday 23rd of October 2026 01:46:49 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 May 2025 7:51 PM |   727 views

सिद्दार्थ नगर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास

गोरखपुर- उत्तर प्रदेश के आकांक्षी जनपद सिद्धार्थनगर का प्रमुख रेलवे स्टेशन सिद्धार्थनगर को अमृत स्टेशन योजना के अन्तर्गत लगभग रू. 11 करोड़ की लागत से पुनर्विकसित किया गया है। रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। 
 
अमृत स्टेशन योजना के अन्तर्गत सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन को उन्नत तथा अति आधुनिक यात्री सुख-सुविधाओं से लैस किया गया है। स्टेशन भवन का निर्माण स्थानीय वास्तुकला एवं संस्कृति को ध्यान में रखते हुए किया गया है। स्टेशन भवन के बाहरी दीवारों तथा सर्कुलेटिंग एरिया में महात्मा बुद्ध का आकर्षक स्टैचू यात्रियों के बीच आकर्षक का केन्द्र है। इसके सर्कुलेटिंग एरिया में बाउण्ड्री वाल, ड्रेनेज, पार्किंग तथा सड़क का कार्य पूरा हो चुका है। दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए रैम्प, पार्किंग, प्रसाधन, टिकट काउण्टर आदि सुविधाओं का प्रावधान किया गया है।
 
स्टेशन पर अत्याधुनिक सुख-सुविधाओं से युक्त प्रतीक्षालय, वी.आई.पी. लाउन्ज तथा आधुनिक प्रसाधन का निर्माण किया गया है। प्लेटफॉर्म सरफेस को अपग्रेड कर इसको उच्च तल का बनाया गया है, जिससे यात्रियों को गाड़ी में चढ़ना तथा उतरना आसान हो गया है। इस स्टेशन को विभिन्न यात्री सुख सुविधाओं जैसे- कोच गाइडेंस सिस्टम, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, डिजिटल घड़ियाँ, यात्री उद्घोषणा प्रणाली, वाटर कूलर, एयर कंडीशनर तथा लिफ्ट आदि से सुसज्जित किया गया है।
 
वर्तमान में सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का लगभग सभी निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।  यहाँ आकर्षक फसाड लाइटिंग लगाई गयी है जो यहाँ आने वाले यात्रियों को सुखमय एवं आनंददायक रेल यात्रा का अनुभव करायेगी। 
Facebook Comments