Friday 23rd of October 2026 03:31:36 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 1 May 2025 7:29 PM |   471 views

श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

गोरखपुर – अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन, गोरखपुर द्वारा आज रेलवे अधिकारी क्लब, गोरखपुर में श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया|
 
जिसका शुभारम्भ महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे सुश्री सौम्या माथुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर बाल कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में पूर्वोत्तर रेलवे के 48 रेल कर्मचारियों को महाप्रबन्धक ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
 
महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे सौम्या माथुर ने समारोह में उपस्थित श्रमिक रेलकर्मियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि निष्ठावान कर्मचारियों के सराहनीय योगदान से भारतीय रेल, यात्रियों को सुरक्षित एवं संरक्षित रूप से गन्तव्य तक पहुंचाती है।
 
उन्होंने कहा कि रेल कर्मचारी गर्मी, बरसात एवं सर्दियों के मौसम में कठिन परिस्थितियों में भी सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचलन में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। कठिन परिस्थितियों में कार्य करने वाले रेलकर्मियों को आज श्रमिक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जा रहा है।
 
महाप्रबन्धक ने कठिन एवं विषम परिस्थितियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों की सराहना करते हुये उनका उत्साहवर्धन किया।
 
श्रमिक सम्मान समारोह में पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय के 17, लखनऊ मण्डल के 20, वाराणसी मण्डल के 01 एवं इज्जतनगर मण्डल के 10 रेलकर्मियों जिसमें कांटावाला, पोर्टर, हम्माल, टैªक मेंटेनर, पी-वे मेट, हेल्पर, तकनीशियन, लाइन क्लीयर पोर्टर आदि विभिन्न पदों पर कार्यरत रेलकर्मियों को महाप्रबन्धक ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
 
इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की सचिव सुमा नाज़, संयुक्त सचिव पूजा खरे एवं संगठन की अन्य सदस्यायें उपस्थित थीं। 
 
 
 
 
 
 
Facebook Comments