Sunday 6th of September 2026 02:22:30 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 9 Apr 2025 7:51 PM |   696 views

भारत और फ्रांस के बीच समझौता- भारतीय नौसेना को मिलेंगे 26 अत्याधुनिक राफेल M लड़ाकू विमान

भारत ने फ्रांस से 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए मेगा डील को मंजूरी दे दी है। सरकार-से-सरकार के बीच यह सौदा 63 हजार करोड़ से ज्यादा का होगा, जिसे जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। इस सौदे के तहत भारतीय नौसेना को 22 एकल-सीटर और 4 दो-सीटर विमान मिलेंगे। यह एक सरकार से सरकार (G2G) स्तर की डील होगी, कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की मंजूरी मिल गई है। अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक हुआ, तो 2029 के अंत तक पहला बैच भारत पहुंच सकता है और 2031 तक सभी 26 फाइटर जेट डिलीवर हो जाएंगे।

राफेल M फ्रांसीसी राफेल लड़ाकू विमान का नेवल वर्जन है, जिसे खासतौर पर एयरक्राफ्ट कैरियर पर ऑपरेशन के लिए तैयार किया गया है। इसमें मजबूत लैंडिंग गियर और अरेस्टर हुक के साथ STOBAR टेक्नोलॉजी (Short Take-Off But Arrested Recovery) और AESA रडार, Spectra वॉरफेयर सिस्टम, Meteor, SCALP, Exocet जैसी लॉन्ग रेंज मिसाइलों की क्षमता है। इसकी रफ्तार 1.8 Mach तक है और रेंज 1850 किमी से ज्यादा है। 

राफेल M के साथ-साथ नौसेना को और मजबूत बनाने के लिए भारत तीन नई Scorpene क्लास पनडुब्बियां भी बनाने जा रहा है।यह प्रोजेक्ट मुंबई स्थित मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) और फ्रांस की Naval Group के साथ मिलकर पूरा किया जाएगा। इससे अंडरवॉटर वॉरफेयर में भारत की पकड़ और मजबूत होगी।

Facebook Comments