Sunday 6th of September 2026 11:52:10 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 9 Apr 2025 7:44 PM |   770 views

तुषार कान्त पाण्डेय ने पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ उप महाप्रबन्धक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी का पदभार ग्रहण किया

गोरखपुर- तुषार कान्त पाण्डेय ने पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ उप महाप्रबन्धक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी का पदभार 09 अप्रैल, 2025 को ग्रहण कर लिया। इसके पूर्व, आप पूर्व तटीय रेलवे में सम्बलपुर मंडल तथा मध्य रेलवे में नागपुर मंडल के मंडल रेल प्रबन्धक के पद पर कार्यरत थे।
 
तुषार कान्त पाण्डेय ने भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान (आई.आई.टी.), रूड़की से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक (बी.टेक.), आई.आई.टी., दिल्ली से परास्नातक (एम.टेक.) तथा एफ.एम.एस. विश्वविद्यालय, दिल्ली से एम.बी.ए. की उपाधि प्राप्त की।
 
पाण्डेय ने भारतीय रेलवे इंजीनियरिंग सेवा (आई.आर.एस.ई.) के बैच-1992 के माध्यम से रेल सेवा में पदार्पण किया। आपने सहायक मंडल इंजीनियर, फतेहपुर तथा विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे में वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय), उप मुख्य इंजीनियर एवं मुख्य इंजीनियर के पदों पर कार्य किया।
 
आपने रेलवे बोर्ड तथा अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आर.डी.एस.ओ.) में निदेशक एवं कार्यकारी निदेशक जैसे महत्वपूर्ण पदों का निर्वहन किया। आपको विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे और रेलवे बोर्ड में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुये रेलवे प्रणालियों के सभी क्षेत्रों का व्यापक एवं समृद्ध अनुभव है। 
 
पाण्डेय ने आइक्लिफ/मलेशिया, इनसीड/सिंगापुर एवं आई.एस.बी./हैदराबाद जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से प्रशिक्षण प्राप्त किया। आपने एरोमा/शिकागो, संयुक्त राज्य अमेरिका (यू.एस.ए.) में भारतीय रेल का प्रतिनिधित्व किया है।
 
निदेशक एवं कार्यकारी निदेशक ट्रैक व ट्रैक मशीन, रेलवे बोर्ड के कार्यकाल में आपने ऑस्ट्रिया व चेक गणराज्य में प्रतिष्ठित संस्थानों में भी प्रशिक्षण प्राप्त किया है। आपको रेल प्रबन्धन एवं प्रशासन का गहन अनुभव प्राप्त है। आप रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों में समान रूप से लोकप्रिय हैं।
Facebook Comments