Thursday 22nd of October 2026 07:38:20 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 8 Apr 2025 6:38 PM |   578 views

आसमान से बरसी आफत- पारा 45 के पार, टूटा रिकॉर्ड

अप्रैल अभी ठीक से शुरू भी नहीं हुआ और गर्मी ने 56 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। आलम यह है कि अप्रैल के पहले हफ्ते में ही पूरा राजस्थान रिकार्ड तोड़ तपने लगा है। बाड़मेर-जैसलमेर समेत 14 शहरों में तो हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसी प्रकार अलवर भरतपुर में भी दिन चढ़ते ही घर से निकलना मुश्किल हो जा रहा है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस साल राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। ऐसी गर्मी जिससे जन जीवन बुरी तरह प्रभावित होगा।

बाड़मेर के अलावा जैसलमेर में भी पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान 45 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। आलम यह है कि दिन चढ़ते ही राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर और कोटा जैसे शहर भट्टी की तरह तपने लगे हैं। वहीं अलवर, भरतपुर, जयपुर और अजमेर जैसे शहरों में भी दोपहर के वक्त घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में राजस्थान के 22 शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा है। मौसम विभाग राजस्थान के डॉयरेक्टर राधेश्याम शर्मा के मुताबिक इस साल गर्मी सारे रिकार्ड तोड़ने वाली है।

तापमान बढ़ने और हीटवेव का असर राज्य में 9 अप्रैल तक रहेगा। बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा और जयपुर में हीटवेव के हालात रहेंगे। जोधपुर, कोटा में कहीं-कहीं हीटवेव का यलो अलर्ट है. 10-11 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के पश्चिमी और उत्तरी भागों में कहीं-कहीं मेघगर्जन, आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी होने और तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट होने की संभावना है।

Facebook Comments