Wednesday 22nd of July 2026 03:02:35 AM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 8 Apr 2025 5:52 PM |   488 views

कंपोजिट विद्यालय भादर में चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा बच्चों को साइबर अटैक से बचाव की दी गई जानकारी

अमेठी। जिला प्रोबेशन अधिकारी  अनिल कुमार मौर्य ने बताया कि महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 से प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर गौरव श्रीवास्तव द्वारा आज कंपोजिट विद्यालय भादर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को साइबर अटैक से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

उन्होंने बच्चों को बताया कि किसी अनजान व्यक्ति को ऑनलाइन व्यक्तिगत जानकारी पासवर्ड व ईमेल संबंधित जानकारी साझा ना करें ना ही ऑनलाइन बात करें, स्टूडेंट सोशल साइट पर अपनी निजी तस्वीर डालने से बचे, बच्चे बदले की भावना के चलते दूसरों की आपत्तिजनक फोटो व सूचना पोस्ट करके खतरे में पड़ सकते हैं इससे बचना चाहिए, रुचि सिंह ने 1098  टोलफ्री नम्बर के बारे में बताया कि ये साल के 365 दिन 24 घंटे रात दिन की सेवा है जिस पर आप निशुल्क कॉल कर सकते हैं टोल फ्री नंबर 1098, 112, 1076, 1090, 181,108, 102 की जानकारी दी गई। सुपरवाइजर रोशन ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ विजय कुमार यादव एवं मालती देवी शिक्षा मित्र उपस्थिति रहे।

Facebook Comments