Thursday 22nd of October 2026 11:56:05 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 3 Apr 2025 7:13 PM |   810 views

नगर पंचायत हेतिमपुर में स्टडी सेंटर एवं डिजिटल लाइब्रेरी का शिलान्यास कृषि मंत्री ने किया

देवरिया – उत्तर प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को गति देते हुए कृषि मंत्री  सूर्य प्रताप शाही ने आज जनपद देवरिया के ग्राम कोटवा बावन में प्राचीन माँ दुर्गा मंदिर के सुंदरीकरण, नगर पंचायत हेतिमपुर में स्टडी सेंटर एवं डिजिटल लाइब्रेरी, साथ ही पार्क व जिम से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया। 
 
कृषि मंत्री शाही ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हर वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएँ चलाई जा रही हैं। गाँव, गरीब, किसान और युवा सरकार की प्राथमिकता में हैं। आज जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है, वे क्षेत्र के विकास को नई ऊँचाइयों तक ले जाएँगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करेंगी।
 
मंत्री ने आगे कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और पर्यटन के क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा। सरकार की मंशा है कि गाँवों और छोटे शहरों में भी बड़े शहरों जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ, ताकि कोई भी युवा, किसान या नागरिक संसाधनों की कमी के कारण पीछे न रह जाए। कृषि क्षेत्र के विकास को लेकर भी सरकार लगातार प्रयासरत है। किसानों को उन्नत तकनीक, सिंचाई सुविधाएँ, अनुदान और नई योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। 
 
आकांक्षी नगर योजना के तहत नगर पंचायत हेतिमपुर के वार्ड संख्या-8 में स्टडी सेंटर एवं डिजिटल लाइब्रेरी के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी कृषि मंत्री शाही ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह लाइब्रेरी छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अत्यधिक लाभकारी होगी। इसमें डिजिटल संसाधन, ऑनलाइन अध्ययन सामग्री और ई-लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मंत्री ने कहा कि यह प्रयास युवाओं को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने में सहायक होगा और उनके भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
 
इसी क्रम में, नगर पंचायत हेतिमपुर के वार्ड संख्या-6 में पार्क एवं जिम के निर्माण कार्य की आधारशिला भी रखी गई। इस पार्क में टहलने के लिए ट्रैक, ओपन जिम, ग्रीन एरिया और अन्य सुविधाएँ होंगी, जिससे नागरिकों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने में सहायता मिलेगी। मंत्री ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है, और इसी दिशा में यह पार्क एवं जिम एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। 
 
जिलाधिकारी  दिव्या मित्तल ने कहा कि जनपद देवरिया के कोटवा में स्थित दुर्गा देवी स्थल के पर्यटन विकास कार्य हेतु र 97.20 लाख की स्वीकृत लागत निर्धारित की गई है। इस परियोजना का कार्य पर्यटन विभाग द्वारा कराया जा रहा है। इसके अंतर्गत यात्री निवास, स्टोन फ्लोरिंग, सबमर्सिबल पंप बोरिंग सहित, पाथवे,  स्टोन बेंच, विद्युतीकरण, पुरुषों एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग टॉयलेट ब्लॉक, सेप्टिक टैंक एवं सोकपिट जैसी सुविधाएँ विकसित की जाएँगी।
 
मंदिर परिसर के सुंदरीकरण से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।   
Facebook Comments